भोपाल

सीएम राइज विद्यालयों में 21वीं सदी के कौशल पर आधारित 4 दिवसीय विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

भोपाल डेस्क : 

सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सीएम राइज स्कूलों में विज्ञान प्रशिक्षण हेतु 4 दिवसीय आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण 21वीं सदी के कौशल पर आधारित विज्ञान शिक्षण के संबंध में है जिसमें विज्ञान की नवीनतम एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों परियोजना आधारित शिक्षण (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग), गतिविधि आधारित शिक्षण (एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग), स्टीम (STEAM) आधारित शिक्षण एवं प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षण पर शिक्षकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रशिक्षण में प्रत्येक संभाग से मास्टर ट्रेनर्स का चयन किया गया है, जो भोपाल से प्राप्त प्रशिक्षण के अनुरूप अपने संभाग के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। मास्टर ट्रेनर्स को एक्सपोजर विजिट हेतु आंचलिक विज्ञान केंद्र एवं रीजनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में भी भेजा जाएगा, जिसमें वे विज्ञान विषय की आधुनिकतम जानकारियों से परिचित हो सकें।

उद्घाटन-सत्र में अपर संचालक डी.एस. कुशवाहा सहित सर्वश्री विकास जोशी, सुधाकर पाराशर, रंजन शर्मा, मीनाक्षी, संजय घटक, हिमांशु गुप्ता एवं यामिनी वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!