भोपाल

बुधवार को 8 लाख 61 हजार से अधिक व्यक्तियों को लगाए कोविड टीके
अब तक प्रदेश में 13 करोड़ 29 लाख 84 हजार कोरोना डोज लगाई

भोपाल डेस्क : 

प्रदेश में कोरोना वायरस के बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाने का कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। टीके की पहली और दूसरी डोज के बाद प्रिकाशन डोज भी लगाई जा रही है। अब तक प्रदेश में एक करोड़ 31 लाख 33 हजार 846 प्रिकॉशन डोज पात्र नागरिकों को लगाई जा चुकी है।

डायरेक्टर एन.एच.एम (टीकाकरण) डाँ. संतोष शुक्ला ने बताया कि बुधवार को शाम 7 बजे तक कोविड-19 टीकाकरण विशेष अभियान में 8 लाख 61 हजार 568 कोविड टीका के डोज लगाये गये। अब तक कोविड-19 टीका की 6 करोड़ 7 लाख 26 हजार 413 पहली डोज और 5 करोड़ 91 लाख 24 हजार 71 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में कुल 13 करोड़ 29 लाख 84 हजार 330 कोरोना टीके की डोज लगाई गई हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!