विदिशा

लटेरी कोकनगढ़ में बाल विवाह रोकने पहुंची टीम को 200 लोगों ने घेरा: थाने में घुसकर बचे, देर रात तक हंगामा

लटेरी डेस्क :

लटेरी के कोकनगांव में सोमवार शाम बाल विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन टीम को 200 से ज्यादा लोगों ने घेर लिया। घबराई टीम को लटेरी पुलिस थाने में जाकर जान बचाना पड़ी। लेकिन, परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। देर रात तक थाने के बाहर परिजन हंगामा करते रहे। बाद में थाना प्रभारी ने जैसे-तैसे विवाह रुकवाया।

बाल विवाह रोकने के लिए चाइल्ड लाइन की काउंसलर दीपा शर्मा टीम के साथ लटेरी पहुंची थी। गांव पहुंचकर पता चला कि एक नहीं बल्कि तीन बाल विवाह की तैयारी चल रही है। दीपा शर्मा टीम के साथ विवाह वाले घर के अंदर पहुंची तो 15 साल का किशोर दूल्हा बना हुआ था। उसकी 17 वर्षीय बड़ी बहन का विवाह भी सम्मेलन में होना था। इसी परिवार की एक 16 साल की किशोरी भी दुल्हन बनी हुई थी। टीम ने नाबालिगों को अपने वाहन में बैठाया और थाने लाए तो परिजन पीछा करते हुए थाने तक आ गए। थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह के अनुसार लोगों को समझाइश दी। तब किसी तरह वे शांत हुए।

परिजन बोले- हमारी लाश से गुजरकर ही जाना पड़ेगा

टीम के सदस्य जब तीनों नाबालिग को अपने वाहन से लेकर जाने लगे तो सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। महिलाएं रोने लगी। लोगों का कहना था कि हमारे बेटे और बेटियों को थाने लेकर जाओगे तो ये अच्छा नहीं होगा? हमारी लाशों के ऊपर से गुजरना पड़ेगा।

बमुश्किल बचाई जान

हमें पता नहीं था कि इतने लोग हमें घेर लेंगे। लोग मरने और मारने के लिए तैयार थे। थाने तक लोगों ने हमारी पीछा किया। बमुश्किल से टीम के सदस्यों ने अपनी जान बचाई। 200 से ज्यादा लोगों ने थाने का घेराव किया। -दीपा शर्मा, काउंसलर, चाइल्ड लाइन

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!