40 मिनट में 6 मानव कलाकृति से बनाया विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्पित की, ढाई हजार महिलाओं ने ब्लैक साड़ी पहनी
न्यूज़ डेस्क :
रविवार शाम को शहर के नेहरू स्टेडियम में करीब 2 हजार से अधिक महिलाओं ने 40 मिनट के भीतर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू की छह कलाकृतियां बनाकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान सारा स्टेडियम मातृशक्ति से पटा नजर आया।
कलाकृति बनाने वाली टीम के लीडर सतीश गुर्जर ने बताया कि जिले भर के विभिन्न ग्रामों ओर जिला मुख्यालय की करीब ढाई हजार महिलाओं के सहयोग से हमारे करीब 100 वॉलिंटियर्स ने बीते पांच दिनों की कड़ी मेहनत के साथ करीब 40 हजार वर्गफीट में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्म से लेकर उनके राष्ट्रपति बनने तक के अलग-अलग 6 रुपों को दर्शाया गया है।
उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद किसी महिला का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना समस्त नारी शक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने कड़ी मेहनत कर मात्र 40 मिनट के अंदर 6 कलाकृतियों को बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। साथ ही राजनीति, समाजसेवा संस्कृति, चिकित्सा, शिक्षा, आर्ट, प्रशासन सहित अन्य क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन महिलाओं को सम्मानित कर महिला दिवस को मनाया जा रहा है।
टीम की सदस्य रितिका पथोरिया ने बताया कि महिलाओं के द्वारा बनाए गए पहले पोर्ट्रेट में उनके जन्म के समय का फोटो, दूसरे में उनकी स्कूली शिक्षा, तीसरे में उनके शिक्षिका के कार्यकाल, चौथे में झारखंड की राज्यपाल के पद पर आसीन होने, पांचवे में राष्ट्रपति पद पर सुशोभित होने एवं अंतिम छठवें पोर्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लोगो के साथ उनकी तस्वीर को बनाया गया है।
आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर हरदा महिलाओं की महिलाओं ने विश्व कीर्तिमान बनाया है।उन्होंने कहा कि हरदा की महिला और खिलता कमल सांस्कृतिक मंच के द्वारा बनाई गई यह अद्भुत कलाकृति देश ही नही पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है।उन्होंने कलाकृति को बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली पूरी टीम को बधाई दी।इस अवसर पर नपाध्यक्ष भारती कमेडिया भी मौजूद रही।

छोटे बच्चों को गोद में लेकर शामिल हुई महिलाएं
आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।जिले के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं ने आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वही कुछ महिलाएं तो अपने नन्हे बच्चों को गोद में लेकर महिलाओं के द्वारा बनाई गई मानव कलाकृति में हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का जन्म उड़ीसा के मयूरभंज के बेड़ा पोसी गांव में संथाल समुदाय में 20 जून 1958 को हुआ उड़ीसा में अपने गांव से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की स्नातक पढ़ाई के लिए वो भुवनेश्वर चली गई। फिर उन्होंने उड़ीसा के बिजली विभाग में उन्हें जूनियर असिस्टेंट के के पद पर नौकरी मिली। उसके बाद अरविंदो इंद्रिगल एजुकेशन में टीचर के तौर पर काम किया, उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भाजपा के साथ खुद को जोड़ा और 2015 से 2021 तक उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अभी हाल ही में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रोपती मुर्मू 15 वे महामहिम के रूप में चुनी गई।