विदिशा

ग्यारसपुर में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों ने सरकारी कर्मचारी पर लगाया आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

विदिशा डेस्क :

विदिशा में ग्रामीणों ने एक सरकारी कर्मचारी पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व मे ग्यारसपुर के रहवासियो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मामले की जांच की मांग की। ग्यारसपुर तहसील के ग्राम कोलिंजा और उसके अन्य ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे जहा उन्होंने शासकीय कर्मचारी द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्यारसपुर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ रघुवीर सिंह नामदेव और उनके बेटे शिव कुमार नामदेव द्वारा गरीब आदिवासी लोगों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी रघुवीर सिंह नामदेव ने कई गरीबों की लगभग 40 से 50 बीघा जमीन पर कब्जा किया है।

रघुवीर सिंह नामदेव और उनके बेटे शिव कुमार रामदेव द्वारा सभी लोगों को जान से मारने की धमकी गाली-गलौज करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए । ग्रामीणों ने जमीनों को वापस दिलाए जाने और शासकीय कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से हटाए जाने की मांग की है ।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!