मध्यप्रदेशविदिशा

तमसो मा ज्योतिर्गमय की पताका फहराई: बैच लगाकर किया 115वें नेत्र शिविर का शुभारंभ

आनंदपुर डेस्क :

आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के मामले में पूरे देश भर में पहले स्थान पर रहने वाला सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के श्री रामदास हनुमान मंदिर पर श्रीराम कथा के शुभारंभ के साथ ही सोमवार को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट का श्री तारा नेत्रदान यज्ञ का भी शुभारंभ हो गया है।

गुरु मंदिर में गुरुदेव रणछोड़ दास महाराज की चरण पादुका का सुबह पूजा अर्चना के बाद 115वें श्री तारा नेत्रदान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के डायरेक्टर डॉक्टर विष्णु भाई जोबनपुत्रा ने गुरु मंदिर के सामने तमसो मा ज्योतिर्गमय की ध्वज फहराकर सभी गुरु भाई बहनों और डॉक्टरों व कर्मचारियों-अधिकारियों को यज्ञ का बैच लगाया।

इस नेत्रदान यज्ञ में सभी मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन, रहना खाना, दवाइयां, काला चश्मा और एक कंबल मुक्त दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट प्रतिवर्ष श्री तारा नेत्रदान यज्ञ का आयोजन करता है। इसमें हजारों की संख्या में गरीब असहाय व्यक्ति अपनी आंखों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन कराकर नेत्र ज्योति प्राप्त करते हैं।

पिछले साल हुए थे 51 हजार से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के श्री सद्गुरु संकल्प चिकित्सालय आनंदपुर में पिछले वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 51000 से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए थे साथ ही जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय में 155000 से अधिक ऑपरेशन हुए जो कि पूरे भारत में सबसे अधिक मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ था।

Related Articles

error: Content is protected !!