लोकसभा चुनाव – नुक्कड़ सभा में बोले गुड्डू राजा महिलाओं को ₹100000 प्रति वर्ष देगी कांग्रेस सरकार

आनंदपुर डेस्क :
सागर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा उर्फ़ चंद्र भूषण सिंह बुंदेला ने शुक्रवार शाम आनंदपुर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
चुनावी सभा को संबोधित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने कहा कि भाजपा जो 400 पर का नारा लगा रही है यह 400 पर का इसलिए लग रही है कि मैं भारतीय संविधान को बदल सके जिस संविधान की बदौलत आज सभी अपने हक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं भाजपा चाहती है कि कोई भी व्यक्ति आवाज सरकार के विरुद्ध आवाज ना उठा सके कांग्रेस सरकार में डीजल पेट्रोल क्या भाव मिलता था आप यह भी ध्यान रखें की आज जो 400 पर का नारा लगा रहा है कहीं ऐसा ना हो कि पेट्रोल भी₹400 प्रति लीटर खरीदना पड़े।

आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी महिलाओं को₹100000 प्रतिवर्ष दिया जाएगा, बेरोजगार युवा साथियों को ₹8000 प्रति माह, किसान भाइयों की फसलों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा , इस तरह से कांग्रेस अपने वचनों पर अधिक है सरकार बनते ही किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया जाएगा। जबकि भाजपा ने कहा था कि वह एमएसपी देगी लेकिन आज आप खुद देख सकते हैं कि किसान का गेंहू 22- 2300 रुपए प्रति कुंतल ही खरीदा जा रहा है। 28 वर्षों से भाजपा का सांसद है लेकिन कोई बता दे कि यहां संसद ने क्या विकास कार्य किए हैं क्योंकि भाजपा की नीति रही है कि जहां के लोग जागरुक होते हैं वहां वह अपना प्रत्याशी ही बदल देते हैं और इस बार भाजपा प्रत्याशी हर रही है।
पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर ने कहा कि है 400 पार का नारा दे रहे हैं कहीं ऐसा ना हो कि हम भूल कर बैठे और हमें पेट्रोल ही ₹400 लीटर खरीदना पड़े भाजपा संविधान बदलना चाहती है संविधान बदल गया तो फिर आपके और हमारे आदमी कुछ भी नहीं रहेगा इसलिए संविधान और देश की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जीताए

नुक्कड़ सभा को डॉक्टर सुरेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य पार्वती रघुवंशी, गजेंद्र रघुवंशी सुरेश उपाध्याय आदि में भी संबोधित किया और भाजपा सरकार में बड़ी बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला। और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, लल्ली राम जाटव, रवि उपाध्याय जंडेल सिंह जादौन, डॉक्टर सुरेंद्र उपाध्याय, गोवर्धन करेरिया, नवीन करेरिया, यदुवीर सिंह बघेल, सूरज सिंह अहिरवार सहित सैकड़ो भाजपा नेता सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।



