जयपुर

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल), प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

जयपुर डेस्क :

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा -2022 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया।

बोर्ड सचिव ने बताया कि इस परीक्षा में 133 (NTSP-123 एवं TSP-10) पदों के लिए लगभग दो गुना (NTSP-327 व TSP-24) अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

परीक्षा परिणाम संबंधित जानकारियाँ बोर्ड की अधिकृत वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 30 जून, 2022 को माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान के लिए आयोजित प्रयोगशाला सहायक गृह विज्ञान सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया।

बोर्ड सचिव ने बताया की उक्त परीक्षा में कुल 39 पदों के विरूद्ध लगभग दो गुना (कुल 90) अभ्यार्थियों का वरीयतानुसार अस्थाई रूप से दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

उन्होंने बताया कि विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं अन्य जानकारियां बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!