विदिशा

समस्या निवारण शिविर में 100 आवेदन प्राप्त हुए, 70 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया

विदिशा डेस्क :

ग्यारसपुर के ग्राम हैदरगढ़ में गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी की उपस्थिति में प्रथम जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में ग्रामीणजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन शिविर में उपस्थित अधिकारियों को प्रस्तुत किए और मौके पर ही आमजनों की समस्याओं के निराकरण की पहल की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ने आयोजित शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।


समस्या निवारण शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 14 विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। शिविर में लगभग 100 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 70 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!