विदिशा

24 घंटे में शिकंजा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आनंदपुर पुलिस ने दबोचा

आनंदपुर डेस्क:

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विदिशा पुलिस की तत्परता एक बार फिर सामने आई है। थाना आनंदपुर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
पुलिस के अनुसार थाना आनंदपुर में वर्ष 2026 के अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 64(1), 332(बी) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की।
लगातार दबिश, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दौलतसिंह उर्फ दुल्ली पिता कमरसिंह बंजारा (23) निवासी ग्राम नैनवासखुर्द को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश रघुवंशी, सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक दयाराम, जय सिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!