मध्यप्रदेश

PM नरेंद्र मोदी का एक बार फिर ग्वालियर दौरा प्रस्तावित: हवाई अड्डे पर पहली बार जुटेंगे 1 लाख से ज्यादा लोग

कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं

भोपाल डेस्क :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है। तारीख अभी तय नहीं है पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार मोदी नवनिर्मित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर इतना बड़ा कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिला पंचायत में हुई बैठक में अफसरों से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करें। मंगलवार को मोदी के दौरे को लेकर ड्यूटी आदेश भी जारी हो सकते है। हवाई अड्डे पर 11 से 15 फरवरी के बीच कार्यक्रम होना है।

इसमें एक लाख से अधिक लोगों को लाने के लिए दो हजार से ज्यादा बसों की जरूरत होगी। जो एक लाख लोग बुलाए जाएंगे उनमें सर्वाधिक केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राही रहेंगे। बसों की पार्किंग के लिए हवाई अड्डा परिसर के पास खुली भूमि को समतल करने के लिए कहा गया है।

अफसरों ने बताया कि लोकार्पण के दौरान ही प्रधान मंत्री मोदी कुछ अन्य लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। कलेक्टर सिंह ने मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कहा कि अभी तारीख तय नहीं है। इससे पहले मोदी ग्वालियर में 2 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को अतिथि के रूप में शामिल हो चुके हैं।

सीआईएसएफ का स्टाफ दोगुना होगा, शनिश्चरा मार्ग बंद होगा

नए एयरटर्मिनल बिल्डिंग के लोकार्पण के बाद सीआईएसएफ का स्टाफ दोगुना हो जाएगा। अभी सीआईएसएफ का 123 का स्टाफ है जो बढ़कर 229 का हो जाएगा। इसके साथ ही एयर टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण होने के बाद एयरपोर्ट रोड से होकर शनिश्चरा के लिए जाने वाला मार्ग बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद शनिश्चरा मार्ग जाने के लिए डीडी नगर से होकर लोगों को जाना पड़ेगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!