विदिशा

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड: आनंदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों छाया घना कोहरा, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

आनंदपुर डेस्क :

आनंदपुर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। ठंड और घने कोहरे के बीच लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे की वजह से विजुअलिटी में 50 से 70 मी रही जिसके  चलते वाहन चालकों की गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही।

सर्द हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का एहसास बना हुआ है। शहर में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। आज उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है । वहीं, मौसम विभाग ने दिन के तापमान में गिरावट और रात की तापमान बढ़ने की संभावना जताई है । साथ ही नए साल में ओलों और बारिश होने का अनुमान है

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!