विदिशा

विदिशा में RSS ने निकाला पथ संचलन: लोगों ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत; भारत माता के जयकारे भी लगाए

विदिशा डेस्क :

विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पथ संचलन निकाला। बरईपुरा स्कूल में शस्त्र पूजा के बाद पद संचलन प्रारंभ हुआ, दो-दो की कतार में स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकले। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

पिछले कई सालों की तरह इस बार भी विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। आरएसएस के स्वयं सेवक बरईपुरा स्थित स्कूल परिसर में एकत्र हुए।

जहां ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम हुआ। इसके बाद अमृत वचन, गीत और बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन शुरु हुआ।

जयघोष पर पर स्वयंसेवक हाथों में लाठियां लेकर कदमताल करते हुए पथ संचलन में निकले। दो-दो की कतार में स्वयं सेवक चल रहे थे। दशहरे पर निकलने वाले इस पथ संचलन का लोगों को इंतजार रहता है।

जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगो ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर वर्ष 1925 में विजया दशमी के दिन डॉक्टर केशव हेडगेवार ने की। उसी कड़ी में विदिशा में दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पथ संचलन निकलते है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!