विदिशा
सिरोंज में रोजगार सहायक का पेड़ पर लटका मिला शव: करैय्या हाट पंचायत में पदस्थ थे राजाराम जाटव
सिरोंज डेस्क :
सिरोंज तहसील की ग्राम पंचायत करैया हॉट के ग्राम रोजगार सहायक राजाराम जाटव ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। उनका शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जीआरएस संगठन 2 माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस घटना के बाद ग्राम रोजगार सहायक संगठन सिरोंज ने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया।
पेड़ पर शव लटका मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतार लिया गया है। करैय्या हाट ओर प्यारा खेड़ी ग्राम के बॉर्डर पर रोड किनारे के खेत में फांसी लगाई है। अभी खुदकुशी को कारण पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि हड़ताल के कारण वेतन भी नहीं मिला है। राजाराम जाटव कुछ दिन से आर्थिक रूप से परेशान थे। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।




