विदिशा

विदिशा के गोडाउन में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड़ ने बुझाई, लाखों का सामान जलकर खाक

विदिशा डेस्क :

विदिशा के पीतल मिल क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वहीं, इस आगजनी में एक लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है।

पीतल क्षेत्र में स्थित एक झाड़ू और प्लास्टिक के अन्य सामानों की दुकान की गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें लगभग 1 से सवा लाख रुपए के नुकसान की आशंका दुकानदार ने जताई है। बताया गया कि दोपहर में पीतल मिल के नजदीक एक दुकान के गोदाम में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों ने आग लगने की सूचना गोदाम के मालिक को दी। तुरंत फायर बिग्रेड को बुलाया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। आग की सूचना लगने के बाद सीएसपी विकास पांडे, सिविल लाइन थाना टीआई और पुलिस बल भी मौके पर आया हालांकि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दुकानदार ने बताया कि लगभग एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान और गोदाम के आसपास कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम बैठकर शराब और सिगरेट पीते रहते है। उन्हीं लोगों पर शंका जाहिर की है। सीएसपी विकास पांडे का कहना है कि अज्ञात कारणों से आग लगी है। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!