विदिशा

कई संगठनों ने मिलकर जन चेतना मंच के अध्यक्ष के खिलाफ की गई F.I.R. के विरोध में सौंपा ज्ञापन

अवैध क्लीनिक संचालक पर कार्यवाही की मांग
लटेरी डेस्क :

लटेरी क्षेत्र के समस्त संघ, संगठनों ने 04 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी निकिता तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी संगठनों ने महिला डॉ की लापरवाही से हुई नवजात बच्चे की मौत के मामले में डॉ पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षतिपूर्ति देने, सामाजिक कार्यकर्ता व जन चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार के विरुद्ध किए गए झूठे मुकदमे की खात्मा सहित आरोपित डॉ की अवैध क्लिनिक की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। समाजसेवी व व्यवसायी धर्मेंद्र जैन ने कहा की आरोपित डॉ की क्लिनिक पूर्व से ही विवादित रही है। इससे पूर्व भी उनपर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। खिदमत ये इंसानियत समिति के अध्यक्ष व पत्रकार नसीम खान हिंदुस्तानी ने कहा धर्मेंद्र पाटीदार क्षेत्र ही नहीं अपितु जिला के प्रमुख समाजसेवियों हैं उन पर विना जांच के छेड़छाड़ का अपराध पंजीबद्ध करना गलत है। जब तक की वह दोषी सिद्ध न हो जाएं उन पर किया गया मुकदमा का खात्मा हो। आम आदमी पार्टी के राजेंद्र धाकड़ के अनुसार आरोपित डॉक्टर पूर्व से ही विवादित हैं।

ज्ञापन

इनके पास महिला प्रसूति व अन्य बड़ी बीमारियों से संबंधित कोई डिग्री या अनुमति न होने के बाद भी अपनी राजनीतिक पकड़ व प्रशासनिक सांठगांठ के अवैध क्लिनिक चला रही हैं। जिसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। साथ जन चेतना मंच विनेश मालवीय ने कहा की बच्चा की मौत डॉक्टर की लापरवाही का बड़ा और गंभीर विषय हैं। इस अपराध के लिए इनपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो जिससे की भविष्य में अन्य कोई डॉक्टर किसी मासूम के जीवन से न खेल सके। डॉ की लापरवाही से मृतक बच्चे के पिता जितेंद्र कुर्मी ने प्रशासन से मांग की क्लिनिक संचालक की घोर लापरवाही से मेरा बच्चा खत्म हो गया। मेरी पत्नी की तबियत बहुत अधिक खराब और डिप्रेशन में है। डॉक्टर की गलनी ने मेरे घर की सारी खुशियां छीन ली। मुझे करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्चा हो गया। जो मैने रिश्तेदारों से उधर लिए हैं। अतः मुझे शासन आर्थिक सहायता दे और दोषी डॉक्टर पर सख्त कार्यवाही करे। समाजसेवी धर्मेंद्र पाटीदार ने कहा प्रशासन द्वारा मेरे ऊपर छेड़छाड़ की कार्रवाई एकपक्षीय है जबकि उक्त क्लीनिक संचालिका की दुकान पर जब मैं गया था उस समय कि मेरे पास वीडियो है जिसमें हम दोनों के बीच शांतिपूर्वक चर्चा हो रही है। इसमें किसी प्रकार की ना तो दिक्कत है व्यक्तियों द्वारा हम जैसे लोगों को ऐसे झूठे आरोप लगाकर बदनाम करेंगे तो आ गए लोग अच्छे कार्यों से भरेंगे इसमें सरकार को उचित जांच कर ही मुझ पर कार्रवाई करना चाहिए।

कंप्यूटर महासंघ के प्रदेश हेमराज मीणा ने कहा की उपरोक्त सभी मांगों का एक सप्ताह के अंदर समुचित निराकरण न होने की स्थिति सभी क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसका जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र जैन अभय सक्सेना प्रताप यादव भगवान दास राजोरिया रमेश कुर्मी गोलू पटेल कालूराम कुशवाह घनश्याम अहिरवार विनोद पेंटर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!