विदिशा में 75 माइक्रोन से कम मोटाई की पन्नी बेचने पर नगर पालिका ने की चालानी कार्रवाई, एक क्विंटल से ज्यादा पन्नी जब्त की
विदिशा डेस्क :
विदिशा में नगर पालिका ने 75 माइक्रोन से कम मोटाई की पन्नी और सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
शहर में पन्नी बेचने के वालों के खिलाफ में नगर पालिका ने सख्त हो गई। कुछ दिन पहले नगर पालिका के अमले ने शहर की दुकानदारों को समझाइश दी थी कि सिंगल यूज प्लास्टिक और 75 माइक्रोन से कम मोटाई की पन्नी का उपयोग नहीं करें, इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, उसके बाद भी दुकानदार 75 माइक्रोन से कम मोटाई की पन्नी बेच रहे थे। नगर पालिका ने आज पन्नी बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
नगर पालिका का अमला जब शहर में निकला तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका ने इस दौरान आधा दर्जन बड़े दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। नगर पालिका अधिकारी सीपी राय के बताया कि कुछ दिन पहले सब्जी मंडी के दुकानदारों को समझाइश दी गई कि 75 माइक्रोन से कम मोटाई की पन्नी का उपयोग नहीं करें। आज बड़े दुकानदारों जो पन्नी बेचते मिले, इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है कि आगे पन्नी बेचते हुए मिले तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पन्नी के कचरे से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके, इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। आज लगभग 1 क्विंटल से ज्यादा 75 माइक्रोन से कम पन्नी को जब्त किया गया।



