विदिशा में लाड़ली लक्ष्मी दिवस का आयोजन: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के साथ लाड़लियों का हुआ सम्मान
विदिशा डेस्क :
विदिशा में मंगलवार को जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी दिवस और उत्सव का आयोजन किया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान, लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान, लाड़ली लक्ष्मी बालिका को प्रमाण-पत्र का वितरण किए हैं।
विदिशा जिला मुख्यालय पर रविंद्र भवन में लाड़ली लक्ष्मी दिवस और उत्सव का आयोजन किया गया। इसी प्रकार के आयोजन सभी तहसील खण्ड मुख्यालयों के साथ सभी जनपद पंचायतों, पंचायतों में भी एक साथ आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अपराजिता के अंतर्गत मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। अतिथियों ने उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान, लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान और लाड़ली लक्ष्मी बालिका को प्रमाण-पत्र का वितरण किया। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों के संबंध में हुए अनुभवों को बताया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश जैन में बताया कि पूरे जिले में इस प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाड़ली बालिकाओं के घर जाकर पीले चावल देकर उन्हें आमंत्रित किया था। सभी जगह बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मी कार्यक्रम में शामिल हुई।



