विदिशा

शमशाबाद में सड़क हादसे में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की मौत: कार्यकर्ताओं ने जताई आशंका, हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े

विदिशा डेस्क :

शमशाबाद के डंगरबड़ा में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हत्या की आशंका जताई, और मामला दर्ज करने की मांग को धरने पर बैठ गए।

विदिशा की शमशाबाद तहसील में गुरुवार देर रात को डंगरबड़ा गांव के पास स्थित वेयरहाउस के पास वाहन हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिस पर सवार युवक घायल हो गया था। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने डायल 100 से घायल को शमशाबाद हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक चरण सिंह भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हैं।

हत्या का मामला दर्ज कराने पर अड़े

हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत की खबर लगते ही भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शमशाबाद पहुंचे, और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की, और धरने पर बैठ गए। भीम आर्मी के पदाधिकारी हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ही पोस्टमार्टम करने की बात कह रहे हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

हालात को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल और विदिशा से सीएसपी विकास पांडे शमशाबाद पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि पोस्टमॉर्टम हो जाए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो आएगा। उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ता और परिजन भोपाल में पोस्ट मार्टम की बात कर रहे हैं।

वही पुलिस का कहना हैं यही शमशाबाद में पीएम हो जाएं, आप चाहो तो वीडियोग्राफी भी करवा देते हैं।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही हैं

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!