विदिशा

100 कार्यकर्ताओं ने खून से लिखा पोस्टकार्ड: CM को भेजेंगे, आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

विदिशा डेस्क :

वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रही आशा-ऊषा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी है। 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है ऐसे में अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम एक पोस्टकार्ड लिखा है, जिसमें अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की गई है।

स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीण क्षेत्रों और जमीनी स्तर पर काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आज हड़ताल का एक महीना, दूसरा दिन है। अब तक मांगे पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ताएं धरना स्थल पर अपने खून से पोस्टकार्ड लिखकर सरकार को भेजेंगे।

आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनका मानदेय 10 हजार रुपए और पर्यवेक्षकों का 15 हजार रुपए महीने किया जाए। इसी तरह से उन्होंने यह मांग भी की है कि उनको प्रति माह एक निश्चित तारीख तक मानदेय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए। संगठन की अध्यक्ष विनीता शर्मा और जिलापदाधिकारी रामसखी ने बताया कि करीब 100 पोस्टकार्ड सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपने खून से लिखे हैं, जिन्हें सरकार को भेजे जाएंगे ताकि सरकार जाग जाए और उनकी मांगों को पूरा कर सके।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!