विदिशा

विदिशा में मंदिर से घंटे चुराते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा फिर उनको गले में घंटे-घंटियां पहनाकर थाने ले गए

विदिशा डेस्क :

पाटऊ के पास गडरिया वाले खाती बाबा स्थल से दो लोगों ने घंटे व घंटियां चुरा लीं। लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को चोरी करते धर दबोचा। नाराज लोगों ने चुराए घंटे व घंटियां दोनों के गले में टांग दिए और पैदल ही ढाई किमी दूर पुलिस थाने ले गए। देव स्थल से चोरी करने वालों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मनपुरा के मजरा पाटऊ के पास गडरिया वाले खाती बाबा स्थान है, जहां ग्रामीण आस्था व मन्नत पूरी होने पर घंटा व घंटियां अर्पण करते हैं। देव स्थल पर 40 से 50 कि ग्राम के छोटे व बड़े घंटे-घंटियां टंगे थे। 12 अप्रैल की सुबह 10 बजे कालूराम कुशवाह (55) निवासी महोबा टपरिया और मंगल कुशवाह (48) निवासी काली पहाड़ी (करैरा) को खाती बाबा स्थान के सभी घंटे उतार लिए।

देव स्थल से गुजरते वक्त ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चुराए गए घंटे व घंटियां दोनों के गले में डाल दिए और फिर पैदल ही ढाई किमी दूर भौंती थाने तक ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। बता दे कि अक्सर पुलिस द्वारा बदमाशों को पैदल मार्च कराते हुए देखा जाता रहा है, पहली बार ग्रामीणों ने चोर पकड़े और पुलिस थाने पैदल मार्च कराते हुए ले गए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!