तालाब में छलांग लगाकर दोस्त को बचाने कुंदा लड़का डूबा, दोनों डूबे, एक की मौत दूसरे का इलाज जारी
विदिशा डेस्क :
विदिशा में दो किशोर के डूबने का मामला सामने आया है। जिसमें एक बच्चे को बचा लिया गया जबकि दूसरे की डूबने से मौत गई। विदिशा के करिया थाना क्षेत्र के खामखेड़ा चौकी के अंतर्गत ग्राम बंबोरा में निजी तालाब में दो किशोर डूब गए जिनमें से एक बालक की मौत हो गई।
अनुसार ग्राम बंबोरा में रहने वाले 12 वर्षीय शिवराज अहिरवार और 13 वर्षीय अनिल अहिरवार सातवीं का पेपर देकर वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान गांव में ही मौजूद तालाब में नहाने लगे तो शिवराज डूबने लगा। उसे डूबता देखकर अनिल ने भी तालाब में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया।
इसी बीच पास में मौजूद अन्य व्यक्ति ने शिवराज को बाहर निकाल लिया और उसे इलाज के लिए भोपाल रवाना कर दिया। इधर शिवराज को बचाने कूदे अनिल को बहुत देर तक बाहर नहीं निकाला जा सका। कुछ देर बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है।



