विदिशा

कांग्रेस का पोल खोल अभियान शुरू: विदिशा में कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने आंगनबाड़ी में पहुंचकर घटिया निर्माण की पोल खोली।

विदिशा डेस्क :

प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों को बीच लाने के लिए कांग्रेस ने पोल खोल अभियान शुरू किया है। इसी के तहत आज विदिशा में कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने इसी कड़ी में गांव में पहुंचकर घटिया निर्माण की पोल खोली।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा की विकास यात्रा का जवाब देने के लिए पोल खोल अभियान की चला रही है। विदिशा के विधायक शशांक भार्गव ने पोल खोल अभियान के तहत मढ़ीपुर गांव पहुंचे और आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

आंगनवाड़ी भवन में हुए घटिया निर्माण की जांच की मांग की और तत्कालीन सरपंच और जनपद पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं विधायक ने शनिवार को गुलाबगंज में बने 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने महाविद्यालय में हुए घटिया निर्माण की पोल खोली थी। महाविद्यालय 2021 में 6 करोड़ 50 लाख रुपए में बनकर तैयार हुआ था, महाविद्यालय की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि महाविद्यालय के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है और बंदरबांट हुआ। महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार की जांच ईओडब्ल्यू से कराई जाना चाहिए ताकि इसका खुलासा हो सके कि इसमें किस-किस ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!