विदिशा

शमशाबाद/लटेरी के जंगल में बोरी में बंद मिला युवक का शव: नहीं हो सकी पहचान

विदिशा डेस्क :

विदिशा के जंगल में एक युवक का मिलने से हड़कंप मचा गया। कोलुआ के जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बोरी में मिला है, शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विदिशा के शमशाबाद लटेरी की जाने वाले रास्ते में कोलूआ के जंगल में सड़क किनारे एक बोरी पड़ी हुई थी, जंगल में भ्रमण कर रहा है फॉरेस्ट गार्ड ने जब सड़क किनारे एक बोरी को पड़े देखा तो उसे कुछ शक हुआ तो फॉरेस्ट गार्ड ने इसकी जानकारी शमशाबाद थाने में पुलिस को दी तो शमशाबाद थाना प्रभारी ने जंगल में पहुंचकर बोरी को खोल कर देख तो उसमेx एक युवक का शव मृत अवस्था में मिला, पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच पड़ताल की लेकिन युवक की पहचान नही हों पाई।

युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है , युवक के माथे पर चोट के निशान थे, युवक का शव को ज्यादा समय नहीं हुआ है, युवक का शव देखकर ऐसा लगता है कि 1 दिन पहले ही युवक की हत्या की गई हो और बाद में उसका शव बोरी में बंद कर के जंगल में फेंका गया हो। पुलिस ने युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेज दिया।

वहीं शमशाबाद थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि जंगल में एक बोरी मिलने की जानकारी मिली थी जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो उसमें एक युवक का शव था युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है , शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है ।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!