विदिशा

जिला स्तरीय ओलंपियाड सत्र 2022-23, परीक्षा 23 एवं 24 को, शेड्यूल जारी, कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

विदिशा डेस्क :

जिला स्तरीय ओलंपियाड सत्र 2022-23 की परीक्षा जिला स्तर पर 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित होगी। उपरोक्त परीक्षा में विदिशा जिले के सातों विकासखंडों के कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
डीपीसी श्री एसपी जाटव ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों से आने वाले बच्चों को परीक्षा केन्द्रों तक लाने हेतु बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही सभी बच्चों के भोजन के प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा विदिशा होगा तथा माध्यमिक स्तर पर परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी विदिशा रहेगा।
डीपीसी श्री जाटव ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर जिले के सातों विकासखण्डों के कुल 561 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिनमें कक्षा दो से कक्षा तीन तक के 280 परीक्षार्थियों के अलावा कक्षा चार के 141 तथा कक्षा पांच के 140 परीक्षार्थी शामिल हैं। कक्षा दो से तीन तक के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा आज गुरूवार 23 फरवरी की प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक एवं कक्षा चार से पांच तक के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक का समय नियत किया गया है। इन परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा विदिशा रहेगा।
माध्यमिक स्तर पर कक्षा छह से कक्षा आठ तक के कुल 1403 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिनका परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी विदिशा रहेगा। कक्षा छह से आठ तक के परीक्षार्थियों हेतु गुरूवार 23 फरवरी को प्रश्न मंच हेतु प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तथा हिन्दी हेतु दोपहर दो बजे से 3.30 तक का समय नियत किया गया है।
वहीं 24 फरवरी को कक्षा छठवीं से आठवी तक की परीक्षा अंग्रेजी हेतु प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक, विज्ञान हेतु 1.30 बजे से 3 बजे तक तथा गणित हेतु सांय चार बजे से 5.50 बजे तक का समय नियत किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!