विदिशा

तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर: परिवार का इकलौता चिराज बुझा

विदिशा डेस्क :

विदिशा में एक बार फिर अंधी रफ्तार का कहर देखने को मिला जब तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक घर में एकलौता लड़का था। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

विदिशा के पीतल मिल चौराहे पर कल देर रात को तेज रफ्तार में जा रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी , हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । आज जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम गोलू और उमेश रघुवंशी है जो उदय नगर कॉलोनी में रहता था , परिजनों के अनुसार वह रात में खाना खाकर सो चुका था उनके किसी परिचित के फोन आने के बाद गोलू उनके साथ मार्केट के लिए निकला था, पीतल मिल चौराहे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी । जिसमें उमेश उर्फ गोलू की मौके पर मौत हो गई ।परिजनों के अनुसार गोलू अपने घर में इकलौता लड़का था ,उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था, जिसके बाद गोलू अपनी मां के साथ रहता था ,मेहनत मजदूरी करके गोलू घर का गुजारा चलाता था उसकी मौत होने के बाद परिवार में अब कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। उसके चाचा और अन्य रिश्तेदार पीएम के दौरान मौजूद रहे। परिजन यह नहीं बता पाए, वह हादसे के वक्त किस के साथ और कहां जा रहा था । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!