विनोद सूर्यवंशी बने अहिरवार समाज संघ के भोपाल संभाग के मीडिया प्रभारी
आनंदपुर डेस्क :
|पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी विनोद सूर्यवंशी को संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। लटेरी में तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान लटेरी पहुंचे अहिरवार समाज संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी द्वारा अहिरवार समाज संगठन के संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमत सिंह बौद्ध की अनुशंसा पर विनोद सूर्यवंशी को भोपाल संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है गौरतलब है कि लंबे समय से विनोद सूर्यवंशी अहिरवार समाज संघ में जिला मीडिया प्रभारी के पद पर समाज हित में कार्य कर रहे थे जिन्हें अब अहिरवार समाज संघ में भोपाल संभाग के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति पर अहिरवार समाज संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पीएस प्रभाकर, हरिमोहन अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार, सहित समाज एवं मित्रों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई है।



