जयपुर

अंबेडकर भवन परिसर में डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

जयपुर डेस्क :

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने मंगलवार को अंबेडकर भवन स्थित परिसर में लगी संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की प्रतिमा का उनके परिनिर्वाण दिवस पर वर्चुअल अनावरण किया।

इस मौके पर शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने जूली की वर्चुअल उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव हरि मोहन मीना ने भी बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!