विदिशा

विशाल भंडारे के साथ श्रीमद भागवत कथा का समापन

आनंदपुर डेस्क :

ग्राम जावती में चल रही 7 दिवसीय श्रीमदभगवद कथा का मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा वाचक साध्वी अनुराधा सरकार ने अपनी मधुर वाणी से गांव सहित समस्त क्षेत्र के धर्मप्रेमी बंधुओं को श्रीमदभगवद कथा का श्रवण कराया। और सातों दिन पूरे क्षेत्र को धार्मिक भक्ति भाव में बिभोर कर रखा। प्रति दिन दोपहर 1 से 4 बजे तक श्रीराम कथा और रात्रि के समय में 7 से 10 बजे तक श्रीकृष्ण कथा होती थी इस कथा में गांव सहित समस्त क्षेत्र के हजारों श्रृद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया।
आज का ता के सातवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सहित क्षेत्र के सैकड़ों भक्त गणों ने प्रसादी ग्रहण कर कथावाचक शादी को भावभीनी विदाई दी।
कथा में प्रतिदिन पूरी विधानसभा क्षेत्र से अनेकों नेताओं सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने कथा श्रवण की और सभी ने संपूर्ण क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि की कामनाएं की। कि कि हमारे क्षेत्र पर ईश्वर की इसी तरह से दिव्य दृष्टि बनी रहे और किसी प्रकार की कोई भी विपत्ति आने पाए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!