जयपुर

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति डेफ ओलंपिक पदक विजेताओं को मिलेगी 7 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि

जयपुर डेस्क :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेफ ओलंपिक, 2022 में पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को कुल 7 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

     प्रस्ताव के अनुसार, डेफ ओलंपिक 2022 में डेफ बैडमिंटन में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा एवं गौरांशी शर्मा को 3-3 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। साथ ही, डेफ राइफल शूटिंग में कांस्य पदक विजेता वेदिका शर्मा को 1 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः तीन करोड़, दो करोड़ तथा एक करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।

     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान क्रीडा सहायता अनुदान नियम-2022 में शिथिलन प्रदान करते हुए तीनों खिलाड़ियों को यह पुरस्कार राशि दी जाएगी। उक्त स्वीकृति से खिलाड़ियों को आर्थिक संबल के साथ-साथ प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!