न्यूज़ डेस्क

प्रेमी संग भागी नाबालिग किशोरी, पुलिस ने प्रेमी जोड़े को घर में रात 3 बजें धर दबोच

न्यूज़ डेस्क :

भिंड के एडोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। घटना गुरुवार शाम की है किशोरी अपने घरवालों से दुकान का कह कर गई थी।  और अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई , जब काफी देर बाद भी किशोरी अपने घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी।  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमी जोड़े का पीछा किया और रात 3:00 बजे प्रेमी के घर से दबोच लिया। 

यह हैं पूरा घटनाक्रम

दरअसल स्टोरी गांव की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा की दोस्ती कोटा के एक डिलीवरी ब्वॉय से फेसबुक के माध्यम से हुई थी डिलीवरी ब्वॉय अपनी आकर्षित फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर युवती को प्रेम जाल में फंसाया थ। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने नाबालिग किशोरी को शादी का ऑफर देकर भागने का प्लान बनाया। युवक कोटा से कैलारस आया और वहां से गोहट पहुंचा, प्लान के मुताबिक किशोरी घर से दुकान का कहकर निकली और 4:00 बजे वाली बस में बैठकर सीधी गोहट  पहुंच गई। 

यहां युवती प्रेमी से मिली और दोनों 4 बजें की बस से कैलारस जा पहुंचे। करीब दो घंटे बाद नाबालिग युवती के परिजन एडोरी थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस थाना प्रभारी नागेश शर्मा ने प्रेमी जोड़े का पीछा करते हुए रात 3 बजें प्रेमी के घर में दबोच लिया। पुलिस युवती के बयान लेकर युवक पर पास्को एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कर रही हैं। 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!