जयपुर

12 वर्षीय बच्चें का शव बोरा में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी , दिवाली से एक दिन पहले रविवार देर रात अचानक से गायब हुआ था बच्चा

दुर्ग/जयपुर डेस्क :

राजस्थान के दुर्ग जिले में एक बच्चे की लाश बोरा में मिली है इसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात आरोपी ने बच्चे अपहरण कर हत्या कर दी और उसकी लाश को बोरे में भरकर बाड़ी के पास फेंक कर चला गया। बच्ची का शव मिलते ही सारे परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खाडा गांव की पूरी घटना है। 

रुदा खाड़ा निवासी खिलेश्वर साहू परिवार में दिवाली से 1 दिन पहले मातम पसर गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके 12 वर्षीय लड़के समीर की बेरहमी से हत्या कर दी। दुर्ग पुलिस के मुताबिक समीर 23 अक्टूबर की रात को घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने समीर की बहुत तलाश की जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। जब सुबह लोगों ने देखा कि शिवनाथ नदी से लगे बाड़ी में किसी अज्ञात बच्चे की बोरा में भरी हुई लाश पड़ी है पास जाकर देखा तो वह शव समीर का था जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 12 साल के बच्चे की हत्या कैसे हुई, क्यों हुई, किसने की, यह सवालों के जबाव अनसुलझे है दुर्ग जिले के एसपी में मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।  और अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की जा रही है , इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!