मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पहला प्रयोग, लाठी और तलवारबाजी सीख रहीं लेडी नर्स: उज्जैन के सरकारी हॉस्पिटल में हो रही ट्रेनिंग

उज्जैन डेस्क :

उज्जैन में लेडी नर्सों को लाठी चलाने और तलवारबाजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। शहर के माधव नगर स्थित सरकारी अस्पताल में नर्सों को सेल्फ डिफेंस सिखाया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस तरह की ट्रेनिंग के आदेश दिए हैं।

ट्रेनिंग का पहला सेशन 16 फरवरी को अस्पताल परिसर में हुआ। जिसका वीडियो सामने आया है। ट्रेनिंग सेशन हर शुक्रवार को होगा। प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयोग है।

पहले सेशन में करीब 20 महिला स्टाफ ने लाठी चलाना सीखा। ट्रेनर मुस्कान सिसोदिया नर्सों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं।

आत्मरक्षा के लिए दिलाई जा रही ट्रेनिंग

अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि महिला नर्स की बारी-बारी से नाइट ड्यूटी रहती है। नर्स का मेडिकल चेकअप समेत ट्रीटमेंट के दौरान हर तरह के मरीजों और उनके परिजनों से सामना होता है। जिला अस्पताल में भी आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।

लेडी स्टाफ के बाद मेल स्टाफ नर्स को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। करीब पांच महीने में 40 लोगों के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरुआत लाठी चलाने से की गई है।

अस्पताल प्रभारी ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए ड्यूटी पूरी होने के बाद ही स्टाफ को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी लेडी नर्स के अलावा लेडी डॉक्टर चाहें, तो ट्रेनिंग ले सकते हैं।

स्टाफ नर्स ट्रेनिंग को लेकर उत्साहित

ट्रेनिंग को लेकर नर्स और महिला स्टाफ उत्साहित है। माधव नगर अस्पताल की नर्स मनीषा साहू ने बताया कि नाइट ड्यूटी के दौरान अकेले रहते हैं। ऐसे में कई लोग नशे में धुत होकर अस्पताल में पहुंचते हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!