न्यूज़ डेस्क

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या: UP में धारा 144 लागू

न्यूज़ डेस्क :

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच 3 हमलावरों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके तुरंत बाद ही हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। वहीं घटना के बाद UP में धारा 144 लागू कर दी गई है। CM योगी आदित्यनाथ ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 3 मेंबर्स की जूडिशियल इन्क्वायरी कमीशन के गठन के भी निर्देश दिए हैं।

उधर, शराब नीति मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से आज CBI पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने उन्हें 11 बजे अपने दफ्तर बुलाया है। केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, AAP सांसद और पंजाब के CM भगवंत मान भी CBI दफ्तर तक जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने CBI दफ्तर के आसपास करीब 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात करने का फैसला किया है।

इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने हमारी सरकार के दो मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका सोचना था कि नंबर दो (मनीष सिसोदिया) और तीन (सत्येंद्र जैन) को गिरफ्तार कर लो, ताकि वो मेरा गला पकड़ सकें। ये जबरन फंसाने की साजिश है। मैं कहना चाहता हूं कि मोदीजी अगर मैं बेईमान हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।’

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!