विदिशा

बरखेड़कर ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदीप मीडिया प्रभारी

अहिरवार समाज संघ की बैठक का आयोजन

विदिशा डेस्क :

आज अहिरवार समाज संघ ब्लॉक नटेरन की शमशाबाद महामाई मोहल्ला सडडु लाल अहिरवार के निज निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार रहे बैठक में जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नटेरन ब्लॉक के अध्यक्ष के लिए रामबाबू बरखेड़कर की अनुशंसा की और प्रांतीय अध्यक्ष एमएल वर्मा द्वारा यह नियुक्ति की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी के आदेश अनुसार बैठक में ब्लॉक मीडिया प्रभारी प्रदीप अहिरवार को बनाया गया साथ ही ब्लॉक उपाध्यक्ष गोपाल अहिरवार जी को बनाया गया बैठक में शमशाबाद तहसील के अध्यक्ष शिवराज अहिरवार नटेरन तहसील अध्यक्ष रणधीर सिंह अहिरवार बृजेश अहिरवार कार्यवाहक अध्यक्ष नटेरन संघ के जिला कोषाध्यक्ष राजेश बृजेश अहिरवार सांगुल अहिरवार वरिष्ठ समाजसेवी संजय अहिरवार बासौदा सडडु लाल अहिरवार कंछेदी लाल सुरेश  शिवराज अहिरवार पमारिया पाली सरपंच हरि सिंह अहिरवार बरखेड़ा जागीर के सरपंच, और अनेक समाज जन उपस्थित रहे

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!