मध्यप्रदेश

CM शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा आरती की: संत सिंगाजी धाम में दर्शन किए

भोपाल डेस्क :

खंडवा के सिंगाजी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा, ‘भाजपा ने संकल्प में जो बातें कही हैं, वो एक-एक चीज पूरी करके देंगे। भाजपा सरकार हर वादा पूरा करेगी।’ आज लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में 7वीं किस्त (1250 रुपए) जारी हुई। सरकार ने 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के अकाउंट में 188 पेमेंट ऑर्डर बैंक को सेंक्शन किए।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा- ‘पैसे आ गए न।’ उन्होंने कहा, ‘चिंता मत करना, विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’ इससे पहले CM ने संत सिंगाजी‎ समाधि स्थल पहुंचकर दर्शन – पूजन और हवन कुंड में आहुति दी। नर्मदा आरती की।

सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में CM ने अपने X अकाउंट पर लिखी राम-राम पोस्ट पर कहा, ‘हम घर आने-जाने पर राम-राम कहते हैं। बीमार होने पर कहते हैं। राम हमारे रोम-रोम में और हर सांस में बसे हैं। इसीलिए मुंह से राम-राम निकलता है।’

अब ‘लखपति बहना’ का संकल्प

CM ने कहा, ‘गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना के बाद अब ‘लखपति बहना’ का संकल्प है। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि जान भले ही चली जाए, आपका विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा।’

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!