विदिशा

डॉक्टर दंपति ने लिया मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प

संगठन का 62वा संकल्प पत्र रहा

लटेरी डेस्क :
लटेरी की डॉक्टर कामिनी भार्गव ने जन्मदिन के अवसर पर पति डॉक्टर सोहन भार्गव सहित संयुक्त रूप से मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया है। सर्वप्रथम डॉक्टर दंपति ने लिखित में अपना संकल्प पत्र भरकर सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए कहा कि जीते जी रक्तदान तो करना ही है लेकिन मरने के बाद यदि हमारी आंखों से किसी असहाय व्यक्ति की जिंदगी में रोशनी आ जाए तो इससे बड़ा पुण्य क्या होगा इसलिए आज हम दोनों अपनी स्वेच्छा से मरणोपरांत अपना नेत्रदान का संकल्प ले रहे हैं और आशा करते हैं कि जब स्थिति बने तो सफलतापूर्वक हमारी आंखों का दान किसी भी मेडिकल कॉलेज में करवा दिया जाए जिससे कोई व्यक्ति यह खूबसूरत दुनिया देख सके।

इस अवसर पर सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर डॉक्टर दंपति को मधुकामनी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी। और कहा कि इस तरह की सकारात्मक सोच वाले कम ही व्यक्ति मिलते हैं आज डॉक्टर दंपति ने संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर नेत्रदान का संकल्प लिया है यह संगठन का 62वा संकल्प पत्र रहा है और आगे भी संगठन इसी तरह से कार्य करता रहेगा और स्मृति के तौर पर यह पौधा भेंट किया है जिससे जब तक यह इस नश्वर संसार में रहेंगे यह पौधा इन्हें संगठन की स्मृति कराता रहेगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!