16 सूत्रीय मांगो को लेकर विशाल रैली निकाली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
लटेरी डेस्क :
भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम) और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज के संयुक्त तत्वधान में लटेरी में बहुजन हुंकार रैली निकाली गई और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व सभी कार्यकर्ता गण मधुसुदनगढ़ रोड पर अंबेडकर मांगलिक भवन में एकत्रित हुए और वहां से नीले झंडे अपने हाथों में लिए हुए और जय भीम के नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुंचे वहां तहसील मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन कर किया इसके पश्चात एसडीएम हर्षल चौधरी को एक 16 सूत्रीय मांगों का राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
यह है प्रमुख मांगे
लटेरी सिरोंज चौराहे पर भारतीय संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए, साथ ही आनंदपुर में अंबेडकर पार्क की भूमि पर जो अतिक्रमणकारियों का कब्जा है उसको हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

विभिन्न विभागों के कार्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बिना किसी वैकेंसी के डायरेक्ट कंप्यूटर ऑपरेटरों की अभी तक की गई सभी भर्तियों की जांच की जाएं।
भारत गणराज्य में सभी जातियों की जातिगत जनगणना कराई जाए। बढ़ते हुए विद्युत बिलों में कटौती कर विद्युत बिलों का समाधान किया जाए। वृद्धा विधवा विकलांग सर्वे सूची में नाम जोड़कर पेंशन लागू कराना व कर्मचारियों को सभी प्रकार की पेंशन और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। किसानों को समय पर खाद बीज एवं बिजली समय पर उपलब्ध कराई जाए, फसल बीमा की इकाई कृषक बनाई जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण बंद कर सबके लिए फ्री समान शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की जाए। एससी एसटी ओबीसी वर्ग की छात्राओं को पूर्ण छात्रवृत्ति लागू की जाए। आवास की सभी किस्में डाली जाए साथ ही sc.st.obc के बैकलॉग पदों की भर्ती की जाए एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए। आदिवासी समाज की पांचवी एवं छठी अनुसूची लागू की जाए और क्षेत्र में निवासरत आदिवासियों को मालिकाना हक दिया जाए। नल जल योजना पेयजल समस्याओं से परेशान ग्रामीणों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। ग्राम वासियों को तत्काल प्रभाव से कुटीर योजना का लाभ दिया जाए और नए लोगों के कुटीर योजना में नाम जोड़े जाएं। केंद्र सरकार द्वारा बेहताशा गति से किया जा रहा निजी करण लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी है इसे तत्काल बंद किया जाए। मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं सहायकों रोजगार सहायक सचिवों को नियमित किया जाए। स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को अधिभार अंक देकर नियमित किया जाए। शिक्षा विभाग में क्रमोन्नति और प्रमोशन दिया जाए प्राइवेट नौकरियों में संख्या के अनुपात में आरक्षण का प्रतिनिधित्व दिया जाए।
इस अवसर पर भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश अहिरवार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धनपाल अहिरवार, ओबीसी महासभा ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, कृष्णगोपाल यादव, नितेश अहिरवार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।



