न्यूज़ डेस्क

नाबालिग ने की सारी हदें पार: महिला की हत्या कर शव से किया दुष्कर्म, आरोपी बोला- चोरी का आरोप लगाने का लिया बदला

न्यूज़ डेस्क :

रीवा में चार दिन पहले हुई 58 साल की महिला की हत्या और रेप मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात को इलाके में रहने वाले एक नाबालिग ने अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के आरोप लगाने का बदला लेने के लिए उसने महिला की जान ली।

ये वारदात कैलाशपुर में 31 जनवरी की रात को हुई थी। 16 वर्षीय आरोपी ने रात को घर में घुसकर अकेली महिला पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर नाक-मुंह में मोजे और पन्नियां ठूंस दीं। फिर इसके बाद कई जगह हंसिए से भी वार कर उसकी जान ले ली। आरोपी ने बताया कि उसने शव के साथ रेप भी किया था, साथ ही प्राइवेट पार्ट को डंडे से चोट भी पहुंचाई थी। इसके बाद आरोपी गहने चुराकर भाग निकला।

मोबाइल चोरी के आरोप का बदला लिया

वारदात के वक्त महिला का पति और बेटा गांव से बाहर गए हुए थे। आरोपी का कहना है कि महिला ने 2 साल पहले उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसी खुन्नस में उसने महिला को मार डाला। हनुमना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर के निर्माणाधीन हिस्से में पड़ा हुआ था शव

मऊगंज ASP विवेक कुमार लाल ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाते हुए बताया, पुलिस को 1 फरवरी की सुबह घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हनुमना पुलिस कैलाशपुरा गांव पहुंची। सुकबरिया देवी गुप्ता (58) पत्नी बृजलाल का शव उनके ही घर में निर्माणाधीन हिस्से में पड़ा मिला। हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में रुमाल, मोजा और पन्नियां थीं। जिसके बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

हत्या के दूसरे दिन गांव से संदेहियों को उठाया

ASP ने बताया कि मौके से SDOP नवीन दुबे, हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव, साइबर सेल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वायड और FSL टीम के साथ सबूत जुटाए। शाम को शव मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां दो डॉक्टरों की टीम ने देर रात तक पोस्टमॉर्टम किया। दूसरे दिन अंतिम संस्कार कराते हुए गांव के संदेहियों को उठाया। पहले सुकबरिया देवी के परिजन ने 5 संदेहियों के नाम लिए। सभी से पूछताछ की गई, लेकिन कोई नतीजे तक नहीं पहुंचे।

तीसरे दिन नाबालिग को पकड़ा, खुल गया मामला

ASP के अनुसार इसके बाद महिला के बेटे ने गांव के ही एक नाबालिग पर भी शक जताया। उसने बताया कि यह नाबालिग दो साल पहले हमारे घर टीवी देखने आया था। उसी समय घर से एक मोबाइल चोरी हो गया। इसका आरोप घरवालों ने नाबालिग के ऊपर लगाया। तब से आरोपी हमारे परिवार से खुन्नस रखता है। पुलिस को क्लू मिला और तुरंत ही नाबालिग को पकड़ लिया गया। 6 घंटे तक कई दौर में उससे पूछताछ की गई। नाबालिग भी पुलिस को छकाता रहा। उसके अंदर डर नहीं था। वह वारदात वाले दिन से ही जब भी पुलिस जांच के लिए पहुंचती, तो पुलिस के आगे-पीछे घूम रहा था।

आरोपी बोला- सोते समय महिला के हाथ बांधे थे

पुलिस ने जब आरोपी को भरोसे में लिया, तब उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि महिला का बेटा अपने पिता का इलाज कराने जबलपुर गया था। महिला 15 दिन से अकेली थी। 30 जनवरी की रात महिला के अकेले होने की जानकारी पर मर्डर का प्लान बनाया। वह पीछे बने पक्के मकान की दीवार चढ़कर कच्चे घर में घुसा। खटिया पर सोती हुई महिला के हाथ गमछे से बांध दिए। शोर न मचाए, इसलिए पॉलिथीन के टुकडे़, मोजे और रुमाल मुंह में डाल दिए। फिर घसीटकर निर्माणाधीन मकान वाले हिस्से में ले गया। इसके बाद पैर को रस्सी से लोहे की चौखट पर बांध दिए। चेहरे और सिर में लात मारी। अंत में हंसिये से चेहरे, गले और छाती पर कई बार वार किए। जब मर गई, तो दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में डंडे से चोट पहुंचाई।

जेवर और कैश चुराकर भाग निकला

पुलिस ने बताया कि आरोपी 1 नग सोने की मोहर, 1 जोड़ी चांदी की बिछिया, 1 नग चांदी की अंगूठी, 1 नग पैर की मुंदरी और 1000 रुपए कैश चुराकर ले गया था। उसे भी पु​लिस ने बरामद कर लिया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!