न्यूज़ डेस्क

भीषण सड़क हादसा, यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत: भोपाल से नीमच जाते वक्त हुआ हादसा, स्प्रीड ब्रेकर पर हुई अनियंत्रित

न्यूज़ डेस्क :

मंदसौर में रविवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं। घटना दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे पर करीब 3 बजे हुई है। यहां भोपाल से नीमच जा रही चार्टर्ड बस मंदसौर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस फोर लेन की डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी खा गई। हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

मृतकाें में 2 महिला मंदसौर, 1 देवास की

मृतकपतिउम्रनिवास
गीता बाईहरिशंकर जोशी62देवास
गंगा बाईबद्रीलाल74पटेल नगर मंदसौर
नंद कुंवरकमल सिंह60नई आबादी मंदसौर

ये यात्री हुए घायल

मंदिर उद्यापन और भागवत कथा में शामिल होने गई थी महिला

मृतक महिला नंद कुंवर पति कमल सिंह (60) वर्षीय महिला रतलाम जिले के जावरा तहसील के निकट उपलाई गांव में चल रहे मंदिर उद्यापन और भागवत कथा में शामिल होने आठ रोज पहले गई थी। महिला के भतीजे भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौसी परिवार के साथ सीहोर के बागेश्वर धाम और महाकाल लोक घूमने गई थी। शनिवार रात सब लोग घूमकर आए थे। मौसी ने घर जाने का मन बनाया तो दोपहर में डेढ़ बजे उन्हें बस में बिठाया था।

12 दिन के अंतराल से दो बहनों की मौत

दूसरी मृतक महिला गीताबाई पति हरी शंकर जोशी (62) निवासी देवास अपनी छोटी बहन मंजु बाई के शोक कार्यक्रम में जा रही थी। मृतक गीता बाई जोशी की छोटी बहन की कुछ दिन पहले ही सर्पदंश से मौत हो गई थी। मृतका अपने बहन की गौरनी के कार्यक्रम में नीमच जिले के रतनगढ़ जा रही थी। इसे संयोग ही कहेंगे कि 12 दिनों के अंतराल में अलग-अलग हादसों में दोनों बहनों की दुखद मृत्यु हो गई।

बेटे से मिलकर पति के साथ लौट रही थी

तीसरी मृतक महिला गंगा बाई पति बद्रीलाल डाबकरा (72) निवासी संजीत नाका पटेल नगर मंदसौर अपने पति के साथ उज्जैन से अपने बेटे से मिलकर लौट रहे थे। बेटा उज्जैन में जॉब करता है। इस हादसे में मृतक महिला का पति घायल है जबकि पत्नी की मौत हो गई।

हादसे में 5 गंभीर घायल

बस हादसे में 5 लोग गम्भीर घायल है, जिन्हें रेफर किया है। इसमें एक घायल प्रवीण पिता वासुदेव पाठक (42) निवासी अष्ठा की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे इंदौर रैफर किया है।

मंदसौर के 20 यात्री थे बस में सवार

जानकारी के मुताबिक 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। बस सुबह करीब 8 बजे भोपाल से निकली थी। जिसे 3 बजे के आसपास मंदसौर पहुंचना था। इससे पहले हादसा हो गया। बस का नीमच पहुंचने का समय शाम 4 बजे का है।

जेसीबी और लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला

दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि बस क्रमांक MP09SA9113 रतलाम की तरफ से आ रही थी तो मंदसौर की तरफ जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसके बाद आम लोगों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर भर्ती कराया गया है। अभी तक की जानकारी में 3-4 लोगों की मौत हुई है।

नीमच में चार्टर्ड बस का ऑफिस बंद

मंदसौर के भावगढ़ फंटे पर हुई दुर्घटना के बाद बस में यात्रा कर रहे लोगों के परिजन नीमच स्थित चार्टर्ड ऑफिस पहुंच गए। यहां लोगों की बढ़ती भीड़ देखते हुए कर्मचारियों ने ऑफिस को बंद कर दिया। इस दौरान यात्रियों के परिजन परेशान होते नजर आए। बता दें, बस में नीमच के 17 यात्री सफर कर रहे थे।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!