ग्वालियर

पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस पर साधा निशान: कहा-कमलनाथ-दिग्विजय सिंह के शब्द, भाषा और काम अच्छे होते तो मैं कांग्रेस छोड़कर क्यों आती

ग्वालियर डेस्क :

ग्वालियर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर दिए बयान कि कांग्रेस माताओं-बहनों को भोग-बिलास की वस्तु समझती है पर पूर्व मंत्री इमरती देवी का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि CM मोहन यादव ने जो कहा है सही कहा है। यदि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के शब्द अच्छे होते और उनकी भाषा अच्छी होती। अच्छे उनके काम होते तो हम क्यों कांग्रेस छोड़कर आते। वहीं मोहन कैबिनेट के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी सीएम के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है।

बता दें कि CM डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर कहा है कि उन्हें बहन बेटी सिर्फ भोग विलास की देवी दिखती है। CM के इस बयान पर कमलनाथ सरकार में मंत्री रही इमरती देवी का कहना है कि सीएम ने जो कहा है वह सही कहा है सभी ने उन दोनों के भाषण भी सुने हैं। वह महिलाओं के लिए अंडचमन्डे भाषण देते है। 2020 के चुनाव में मेरे लिए भी जो कहा गया था वह सभी ने सुना था। मुझसे दोबारा क्यों कहलाना चाह रहे हो। यदि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के शब्द अच्छे होते अगर उनकी भाषा अच्छी होती, अच्छे उनके काम होते तो में क्यों कांग्रेस छोड़कर आती। गौरतलब है की इमरती देवी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कई बार अपमान किए जाने का आरोप लगाती रही है। 2020 उपचुनाव और 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान मंच से इमरती देवी के कई बार आंसू भी छलके हैं जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि कमलनाथ ने उनके लिए ऐसे अपशब्द कहे जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ना ही बेहतर समझा। ऐसे में अब CM डॉ मोहन यादव के इस बयान के बाद सियासी बवाल मच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!