न्यूज़ डेस्क

कर्नाटक में जनता ने दिया हाथ का साथ, भाजपा ने हार मानी: कांग्रेस नेता शिवकुमार बहुमत देख रो पड़े, कहा- जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया से जीत का वादा किया था

न्यूज़ डेस्क :

कर्नाटक में भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे।

अब तक सामने आए रुझानों में कांग्रेस 129, भाजपा 63, जेडीएस 22 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस को बहुमत 113 के आंकड़े से 16 सीट ज्यादा मिलती दिख रही है। अब तक 4 सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं। 4 पर कांग्रेस और 3 पर भाजपा को जीत मिली है।

पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था।”

कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में राहुल गांधी भी दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर पहुंच सकते हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स अपडेट…

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • जेडीएस नेता कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर आगे चल रहे हैं। जगदीश शेट्टार अपनी सीट हुबली धारवाड़ पर पीछे चल रहे हैं।
  • सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा- मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उधर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बोले, “जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।”

राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई
राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई।

पहली बार 73.19% मतदान, पिछले चुनाव से 1% ज्यादा
10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!