विदिशा

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने लिया देहदान का संकल्प: कहां जब मेडिकल के बच्चे रिसर्च ही नहीं कर पाएंगे तो एक अच्छे सर्जन कैसे बन पाएंगे

आनंदपुर डेस्क :

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अलका/ रविंद्र सक्सैना ने देहदान का संकल्प लेकर प्रेरणादाई कार्य किया है।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि वह सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के सामाजिक कार्यों से प्रेरित है और इन्हीं के सानिध्य/माध्यम से में देहदान का संकल्प ले रही हूं।
आगे बताया कि हमारे देश में बहुत सारी बीमारियां हैं हमारे बच्चे जो डॉक्टर बनेंगे, वह जब कोई प्रयोग करेंगे , शोध करेंगे तभी तो उन्हें पता चलेगा, सब की बॉडी अलग-अलग होती सबकी बॉडी का स्ट्रक्चर अलग-अलग होता है। आजकल मेडिकल के स्टूडेंट को इतनी आसानी से बॉडी नहीं मिल पाती। हमारी हिंदू संस्कृति में ऐसा है कि जब तक पुत्र अंतिम संस्कार ना करें तब तक मुक्ति नहीं मिलती ऐसे में मेडिकल के बच्चों को देह का मिल पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
देहदान से मेरा तात्पर्य यही है कि मेडिकल के स्टूडेंट हमारी देह पर शोध कर प्रयोग कर सके, शरीर के अंगों को अच्छे से देख सकें समझ सके की कौन सा अंग कैसे कार्य करता है जिससे वह एक अच्छे और काबिल डॉक्टर/सर्जन बन सके। हिंदू संस्कृति से तात्पर्य है कि एक मनुष्य की देह का अंतिम संस्कार किया जाता है वैसे ही पेड़ की कटाई पर भी होता है हम एक पेड़ काटकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं आज नहीं तो कल धीरे-धीरे ही सही समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी मैं आज अपना देहदान का यह संकल्प जन चेतना मंच के माध्यम से पूरा कर रही हूं।

इस अवसर पर जन चेतना मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने देहदान का संकल्प लिया है यह जन चेतना मंच के माध्यम से अभी तक देहरान अंगदान और नेत्रदान सहित कुल 67 व नंबर है। डेडान के साथ ही संगठन नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सहित अनेकों क्षेत्र में पिछले दस वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अलका रविंद्र सक्सेना ने जो देहदान का संकल्प लिया है वह समाज में प्रेरणादाई सिद्ध होगा।

आपको बता दें कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अलका सक्सेना के पति रविंद्र सक्सेना की कोविद के दौरान कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था तब से ही अलका सक्सेना अपने दो बच्चे और पिता के साथ आनंदपुर में ही रहकर समाज सेवा के कार्य कर रही।
रविंद्र सक्सेना मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा के बेहद करीबी और भरोसेमंद रहे थे आनंदपुर में बीजेपी को स्थापित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भी रही थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!