विदिशा

शक्ति प्रदर्शन: डेढ़ सौ कारों के साथ लटेरी तक निकाली रैली

विकासकार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

लटेरी डेस्क :

शनिवार को सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया। उन्होंने लटेरी में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करना था। वे सिरोंज से ही करीब 150 कारों के बड़े काफिले के साथ लटेरी रवाना हुए। यह काफिला सिरोंज के मुख्य बाजार व मुख्य मार्गों से होकर निकला। इसे उमाकांत शर्मा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनावों में उन्होंने दमदारी के साथ अपना दावा ठोक दिया है। उन्होंने दावा किया कि समाज के सभी वर्गों का समर्थन उन्हें हासिल है। सिरोंज विधानसभा से एक बार फिर भाजपा जीतेगी। जब पूछा गया कि उस बड़ी रैली व शक्ति प्रदर्शन को टिकट का दावा मान लिया जाए, तो उन्होंने कहा टिकट तो पार्टी तय करेगी, यह तो जनता का प्रेम है।

14 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

विधायक सिर्फ बड़ा काफिला लेकर ही लटेरी नहीं गए, बल्कि साथ मे 14 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की आधार शिला भी रखेंगे। ग्राम बीजुखेड़ी में 779.94 लाख रुपये से सड़क, टेम नदी का पुल, खेत तालाब आदि बनेंगे। अलीगढ़ कोटरा, मुंडेला में 254.20 लाख की लागत आए सड़क, वृक्षारोपण सहित कई कार्य होंगे।

सुनखेर में 217.33 लाख से सड़क बनेगी। महावन में 57.11 लाख से सड़क बनेगी। इसी तरह धीरगड़ भगवान पूरा, जमोनिया खुर्द, रामगढ़, बैरागड़ में खेत तालाब, कूप, सीसी करण कार्य होंगे। कुल मिलाकर 14 करोड़ 4 लाख 40 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण आज विधायक उमाकान्त शर्मा लटेरी क्षेत्र में कर रहे है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!