न्यूज़ डेस्क

प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल: प्रधानाध्यापिका पर लगे गंभीर आरोप

न्यूज़ डेस्क :

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के करवी क्षेत्र से एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर छात्राओं से मसाज कराने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह मामला करवी के नया बाजार स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो में स्कूल की फर्श पर चटाई बिछी दिखाई दे रही है, जिस पर प्रधानाध्यापिका आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं, जबकि कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैरों की मसाज करती दिखाई दे रही हैं।

https://x.com/Bahubali_IND2/status/2029808973516525877?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2029808973516525877%7Ctwgr%5Ed93c6d15e3ddc84352f7528fae2823cad02f24fc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानाध्यापिका का नाम मधु कुमारी है, जो उसी विद्यालय में पदस्थ हैं। वीडियो में छात्राएं कभी हाथों से तो कभी पैरों से मसाज करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, एक छात्रा को बेलन से मसाज करते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान प्रधानाध्यापिका मोबाइल फोन का उपयोग करती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना पढ़ाई के समय की है, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने और उनका भविष्य संवारने के लिए होते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सवाल खड़े करती हैं।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रधानाध्यापिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!