देश

अप्रैल में दिखाने लगा सूरज का रौद्र रूप: 11 राज्यों में हीटवेव, मप्र में 19 शहर 40 डिग्री पार

भोपाल डेस्क :

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में सूरज ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते देश के 11 राज्य हीटवेव (लू) की चपेट है। शुक्रवार को इन राज्यों के 17 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज हुआ। महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिमी बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज हुआ।

वहीं मध्य प्रदेश के 19 शहरों का पारा 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। भोपाल में दिन का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। पश्चिमोत्तर के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले एक से दो दिन के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली का तापमान इस सीजन में पहली बार 39.9 डिग्री पहुंचा।

19 अप्रैल को इन शहरों में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान

रेड जोन का मतलब है इन इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!