विदिशा

कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क में उमरा जन सैलाब: गगनेंद्र रघुवंशी बोले – क्षेत्र की आम जनता के लियें मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे

लटेरी डेस्क :

कांग्रेस प्रत्याशी गगनेंद्र रघुवंशी ने आज लटेरी नगर में दोपहर उपरांत आम जनता से जनसंपर्क किया इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आम जनता जन सैलाब उमड़ पड़ा। गगनेंद्र रघुवंशी का जन संपर्क लटेरी में स्थापित आनंदपुर रोड पर चुनाव कार्यालय से प्रारंभ हुआ जो की मुख्य बाजारों से होता हुआ पूरे नगर में जनसंपर्क किया इस दौरान रघुवंशी को नागरिकों द्वारा पुष्प मालाएं पहनाकर तिलक लगाकर साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया और जीत की अग्रिम बधाइयां दी।

कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद गगनेंद्र रघुवंशी का यह पहला जनसंपर्क है इस दौरान सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता डोलो की थाप पर जमकर नाचते हुए माहौल बनाते चल रहे थे भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां भीड़ चल रही थी उससे लगभग 100 मी पीछे गगनेद्र रघुवंशी मतदाताओं से मिलते हुए चल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2013 में गोवर्धन उपाध्याय के समर्थन में जो जन सैलाब उमड़ा था वही जनसैलाब 10 साल बाद देखने को मिला जनसंपर्क के बाद एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए गजेंद्र रघुवंशी ने कहा कि यह टिकट मुझे नहीं बल्कि हर एक मतदाता को मिला है इस जनता के सुख-दुख में मैं हमेशा साथ रहूंगा और हर संभव मदद का प्रयास करूंगा मैं आपका छोटा भाई हूं मेरे घर के दरवाजे हमेशा आमजन के लिए पहले भी खुले थे आज भी खुले हैं और कल भी खुले रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश सोनी ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा जो हमारा आज विधायक हैं इस क्षेत्र में पहले नींद की 10 mg की गोली खाकर सोते थे जब से कांग्रेस का यह टिकट फाइनल हुआ है तब से 25 mg की गोली खाकर भी नींद नहीं आ रही।

नुक्कड़ सभा को पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिंह बघेल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा हमें सारे गिले शिकवे भूलकर पार्टी के लिए निष्ठा से कार्य करना है और गगनेंद्र रघुवंशी को भारी बहुमत से जीतना है।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और गगनेंद्र रघुवंशी के समर्थक भरपूर जोश में दिखाई दिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!