मौसम ने बदला मिजाज, कड़ाके की ठंड अब एक सप्ताह बाद; रात का तापमान बड़ने की संभावना

भोपाल डेस्क :

बंगाल की खाड़ी में उठे ‘मैंडूस’ तूफान ने अपना रास्ता बदल लिया है। प्रदेश के कई इलाकों में अब मावठा गिरने की संभावना कम हो गई है। हालांकि आज सोमवार को भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इसका असर यह होगा कि 10 दिसंबर के बाद पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी अब एक सप्ताह बाद ही पड़ेगी।

भोपाल में रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। 24 घंटे के भीतर इसमें 3.2 डिग्री का इजाफा हुआ। पिछले 3 दिन से रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास बना हुआ था। रविवार को दिन का तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले इसमें भी 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके कारण दिन में भी ठंडक कम हो गई। मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि बादल छाने के कारण सोमवार से दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। रात के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

Exit mobile version