प्रदेश में 10 दिन चलेगा विशेष अभियान, आज 10 अक्टूबर से अभियान की होगी शुरुआत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए निर्देश

भोपाल डेस्क :

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। 10 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत होगी और 20 अक्टूबर को समापन होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान में युवा मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनपुम राजन ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भी जारी किए हैं।

यह गतिविधियाँ होंगी संचालित

Exit mobile version