प्रदेश के कर्मचारियों अच्छी खबर दीपावली के पहले मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के पूर्व दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएँ, इसलिए उनका वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

Exit mobile version